निक्की तंबोली का ग्लैमरस फोटोशूट हुआ वायरल, रेड स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन ड्रेस में दिखी गॉर्जियस

By: Pinki Wed, 02 Feb 2022 12:26:47

निक्की तंबोली का ग्लैमरस फोटोशूट हुआ वायरल,  रेड स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन ड्रेस में दिखी गॉर्जियस

निक्की तंबोली आज टीवी की दुनिया का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। निक्की को टीवी की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस में शुमार किया जाता है। एक्ट्रेस के ग्लैमरस स्टाइल स्टेटमेंट पर फैंस फिदा रहते हैं। निक्की तंबोली ने अब एक बार फिर अपने लेटेस्ट सुपर सिजलिंग फोटोज से फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया है। नए फोटोशूट की तस्वीरों में निक्की रेड कलर की स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। निक्की ने न्यूड ब्राउनिश आईशैडो, न्यूड लिपस्टिक, आईलाइनर और मस्कारा के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। साइड पार्टेड ओपन हेयर में निक्की बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

निक्की हर तस्वीर में अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में एक्ट्रेस का स्टाइल, लुक्स, एटीट्यूड, एक्सप्रेशंस पिक्चर परफेक्ट हैं।

फैंस निक्की की इन तस्वीरों पर फिदा हो रहे हैं और लगातार कमेंट कर रहे है। एक फैन ने लिखा- 'निक्की आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।' कई सारे यूजर्स निक्की को गॉर्जियस बता रहे हैं।

निक्की तंबोली के करियर की बात करें तो बिग बॉस के बाद से उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। निक्की कलर्स के दूसरे बड़े शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा निक्की कई गानों में भी नजर आई हैं।

ये भी पढ़े :

# प्रभास के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, 'राधेश्याम' की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान

# ट्रांसपेरेंट टॉप में रिया चक्रवर्ती ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, देखे एक्टर्स का दिलकश अंदाज

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com